जमीन पर सोने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 11:23

जमीन पर सोने से तनाव दूर होता है और मिड ब्रेन हेल्थ भी ठीक रहती है। इसके अलावा ऐसा करने से व्यक्ति का बॉडी पोस्टर भी बेहतर होता है। जमीन पर पीठ के बल दायीं करवट लेकर सोने से नींद अच्छी आती है। अगर आपको पाचन या पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो बाईं और करवट लेकर सोना अच्छा होता है।

जमीन पर सोने से बॉडी होती है रिलैक्स, मिलते हैं ये हेल्थ बेनिफिट्स-

मजबूत होती है रीढ़ की हड्डी

थकान और काम के लोड के कारण आज ज्यादातर लोगों को रीढ़ की हड्डी में दर्द रहने लगा है. इसके लिए वे महंगी-महंगी दवाएं और एक्सरसाइज भी करते हैं, लेकिन आराम नहीं मिलता. दरअसल, गद्दे पर सोने से रीढ़ की हड्डी अकड़ जाती है और इसका असर दिमाग पर होता है. इस समस्या से आप निजात पाना चाहते हैं, तो महंगे गद्दे पर सोने के बजाय जमीन पर सोना शुरू करें. कहते हैं कि ऐसा करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है.

ब्लड सर्कुलेशन

अनहेल्दी होने के पीछे ब्लड सर्कुलेशन का सही न होना भी हो सकता है. कहते हैं कि अगर शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अगर सही हो, तो इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक जमीन पर सोने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और मांसपेशियों में मौजूद दर्द भी दूर होने लगता है. इसलिए आप भी रोजाना जमीन पर सोना शुरू करें. शुरुआत के कुछ दिन परेशानी आएगी, लेकिन आदत पड़ने के बाद आप अच्छा महसूस करेंगे.

स्ट्रेस

कुछ लोगों को महंगे गद्दे पर लेटने के बावजूद घंटों नींद नहीं आती और इसके पीछे कारण स्ट्रेस हो सकता है. स्ट्रेस के कारण मस्तिष्क पर बुरा असर पड़ता है और इससे हमारा नींद लेने का सिस्टम प्रभावित होता है. दिमाग को शांत करने के लिए जमीन पर सोने की सलाह दी जाती है. जमीन पर सोने से मिलने वाली शांति दिमाग में मौजूद स्ट्रेस को दूर करती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info